फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

वादाः सपा की सरकार बनी तो कानपुर से उन्नाव तक मेट्रो

Tue, 28 Dec 2021 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
political
रथ से लोगों से हाथ मिलाते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा में वादा किया कि सपा की सरकार बनी तो कानपुर से उन्नाव तक मेट्रो चलवाएंगे।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम से एक घंटे देर से हेलीकाप्टर से पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से बड़ी झूठी पार्टी कोई नहीं हो सकती है। इन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने को कहा था। युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। हकीकत में यह केवल विज्ञापन में ही नजर आ रहा है। असलियत में किसानों को खाद तक नहीं मिल पाई। कोरोना काल में भी सरकार जनता को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दे पाई। कोरोना के समय जिनकी मौत हुई उनके शवों के लिए लकड़ी तक नहीं दे पाई। गंगा में लाशें बह रही थीं लेकिन सरकार ने इसे भी नकार दिया। अमूमन लोग जानते हैं कि जो योगी व बाबा होते हैं वह झूठ नहीं बोलते। भीड़ से सवाल पूछते हुए कहा कि कितने लोगों को नौकरियां मिलीं।
अखिलेश यादव ने चंद्रशेखर आजाद, निराला के साथ हसरत मोहानी का नाम लिया। कहा कि मोहानी ने यहां से इंकलाब जिंदाबाद का नारा दिया था। अब 2022 का भी इंकलाब और बदलाव इसी धरती से होगा। उन्होंने कहा कि 2022 में सरकार बनने पर सांड के हमले से और मार्ग दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत पर पांच लाख का मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान अखिलेश ने बलिदान दिवस पर राजा राव रामबक्श सिंह को याद किया। जीआईसी मैदान में पहले से आए बस रूपी रथ पर सवार होकर अखिलेश सफीपुर की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, डॉ. अभिनव कुमार, एमएलसी सुनील साजन, अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी, राजेश मिश्रा, उत्तमचंद्र लोधी, सर्वेश सोनकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed