{"_id":"61bcc92894079808ff3e31dd","slug":"political-unnao-news-knp67012188","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की तैयारियों में जुटें भाजपाईः शोभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की तैयारियों में जुटें भाजपाईः शोभा
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व अन्य। ?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। भाजपा अवध क्षेत्र की चुनाव प्रभारी व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने शुक्रवार शाम कार्यालय पहुंचकर प्रबंध समिति की बैठक कर सभी अभियानों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों को चुनाव जीतने की तैयारी के बारे में बताया।
हाईवे स्थित पार्टी कार्यालय में चुनाव प्रभारी शोभा करंदलाजे ने कहा कि विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ गया है। प्रदेश का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। यह चुनाव देश को प्रगति के पथ पर एक कदम आगे ले जाने में सहायक होगा। इसलिए चुनाव की तैयारियों में तेजी लाएं। हर पदाधिकारी पार्टी द्वारा निर्धारित अभियानों को नजरअंदाज न करें। इसमें बढ़- चढ़कर प्रतिभाग करें। सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं। हर बूथ मजबूत करें। पदाधिकारियों को चुनावों में प्रभावी कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा। बैठक में जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा, विपिन मिश्रा, आशीष वाजपेई अटल, प्रवीण सिंह नूतन, आलोक सिंह, मिथिलेश यादव, जिला उपाध्यक्ष महेशचंद्र दीक्षित, डॉ. रजनीश वर्मा, दिनेश गुप्ता मौजूद रहे।
सपा नेता सफीकुर्रहमान के बेटियों की शादी की उम्र बढ़ाने पर की गई टिप्पणी (इससे आवारगी बढ़ेगी) पर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने करारा जवाब दिया। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुगलकालीन सोच वाले सपा नेता चाहते हैं कि लड़की को बुरका पहनाओ। जल्दी शादी कर दो। वह लड़की को एक मशीन बना देना चाहते हैं। कहा कि पूरे देश की मांग हैं कि लड़कियों की शादी की उम्र बढ़े जिससे वह पढ़ सके और बड़ी डिग्री हासिल कर सके। इससे उनके अंदर समाज को समझने की क्षमता आएगी। कहा कि बेटियों के शादी की उम्र बढ़ने से उनमें और परिपक्वता आएगी और वह अपने करियर के लिए और भी बेहतर कर सकेंगी।