फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

लड़की हूं..लड़ सकती हूं...

Fri, 22 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
political
कांग्रेस कार्यालय में महिलाओं को मिठाई खिलाती जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा को मजबूती देने के क्रम में कांग्रेसियों ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं ..फेसबुक लाइव कैंपेन शुरू किया है।
विज्ञापन

हरदोई पुल स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने लाइव कैंपेन शुरू किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की इच्छा को मूर्त व साकार रूप देने का समय आ गया है। पूर्व में एनआरएचएम के तहत गर्भवतियों को सकुशल अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा, भोजन की गारंटी कार्यक्रम में परिवार की महिला सदस्य को राशन कार्ड में मुखिया के तौर पर दर्ज करवाना जैसे विषयों पर महिला सशक्तिकरण का कार्य किया जा चुका है। लाइव कैंपेन में सभी महिला नेता एक से दो घंटे अपने फेसबुक पेज/ प्रोफाइल से लाइव होकर प्रियंका गांधी द्वारा शुरू किए गए अभियान में भागीदारी देकर अपनी बात रखेंगी।
विज्ञापन

लाइव वीडियो के कैप्शन पर प्रियंका और कांग्रेस को टैग भी किया गया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने लड्डू भी बांटे। निधि रावत, विदुषी बाजपेई, कस्तूरबा, शमीना खातून, एशिया अली, माया गौतम, स्नेहलता, नीति तिवारी व गायत्री शुक्ला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed