फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

जन आशीर्वाद यात्रा से लगा पांच घंटे जाम

Mon, 16 Aug 2021 08:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
political
हसनगंज में जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर का माला पहनाकर स्वाग? - फोटो : UNNAO
सफीपुर/हसनगंज। जन आशीर्वाद यात्रा लेकर जिले में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री, मोहनलालगंज सांसद व पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर ने सपा और बसपा पर जोरदार सियासी हमला बोला। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में कब्रिस्तानों की बाउंड्री बनवाई। वहीं भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए घर बनवाए। यात्रा के दौरान बांगरमऊ-लखनऊ रोड पर पांच घंटे तक जाम लग गया। इस कारण वाहन सवार परेशान रहे। यही स्थिति थाना, शहर व दही चौकी में यात्रा के पहुंचने के दौरान दिखी। हर तरफ जाम ही जाम नजर आया।
विज्ञापन

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर यात्रा लेकर लखनऊ से हसनगंज मोहान में दाखिल हुए। सफीपुर में विधायक बंबालाल दिवाकर के कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने जमीन से जुड़ी आम जनमानस के लिए ही योजनाएं लागू कीं। स्वच्छता को लेकर घर, घर शौचालय बनवाए। सार्वजनिक शौचालय बनवाकर एक महिला को मानदेय पर रख रोजगार दिया। गरीबों को मुफ्त अनाज देकर सबके चूल्हे जलवाए। राज्यमंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाकर पुन: सरकार बनवाने की अपील की। इससे पहले भाजपा नेत्री कंचन गुप्ता के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्यों ने स्थानीय शंकरी देवी मंदिर के समक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत किया। रऊ में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने स्वागत किया। इसके अलावा पुरवा व मौरावां में यात्रा के पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

लखपेड़ा चौराहे पर काकोरी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम बिलास रावत व मोहान में चेयरमैन हयात रसूल ने मौलाना हसरत मोहानी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। एक गेस्ट हाउस में जनसभा में पहुंचे राज्यमंत्री का जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह, विधायक बृजेश रावत, पूर्व विधायक राधेलाल रावत, जिला पारख महासंघ कमेटी के इकबाल उर्फ शेरू, दूरसंचार विभाग भारत सरकार के सदस्य राहुल पंडित, भाजपा कार्यालय प्रभारी अरुण दीक्षित ने प्रतीक चिह्न और अकबरपुर में प्रवीण रावत ने स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कहा कि पहले आठ घंटे बिजली मिलती थी। अब 18 से 22 घंटे बिजली मिल रही है। मियागंज चौराहे पर आयोजित सभा में राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार आने वाले समय में हर व्यक्ति को 24 घंटे बिजली और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने जा रही है। जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी, जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत मौजूद रहे। भीड़ अधिक होने से हसनगंज में मोहान चेयरमैन समेत 12 भाजपाइयों के फोन जेबकतरों ने पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री कौशल किशोर के स्वागत में हसनगंज बीआरसी क्षेत्र से कई विद्यालय की शिक्षिकाओं में तृप्ति बाजपेयी, पूनम वर्मा, गीता रानी, अनुपमा, नालिनी बाजपेयी ने मंच पर पहुंचकर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एसडीआई शिवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि विद्यालय छोड़कर कार्यक्रम में भाग लेना गलत है। जांच कराकर रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed