{"_id":"60f9b6828ebc3e6d19024ba7","slug":"political-unnao-news-knp641806078","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुपूर्णिमा से भाजपा का चुनावी शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुपूर्णिमा से भाजपा का चुनावी शंखनाद
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में बोलते भाजपा अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। भारतीय जनता पार्टी गुरुपूर्णिमा से चुनावी शंखनाद करेगी। इस दिन सभी प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के मंदिरों, मठों व गुरुद्वारे के पुजारियों, संतों व धर्माचार्यों के पास जाकर उन्हें सम्मानित कर विजय श्री का आशीर्वाद लेंगे। ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर जिला पंचायत सदस्यों, बीडीसी व प्रधानों का सम्मान करेंगे। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में पार्टी की इस रणनीति को पदाधिकारियों और कार्यकताओं से साझा करते हुए अभी से तैयारी को कहा गया।
सफीपुर कस्बा में स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई भाजपा जिला इकाई की बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के अवध क्षेत्र प्रभारी व प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने निष्क्रिय मंडल अध्यक्ष की सूची मांगी। सवालिया लहजे में कहा कि क्या आपको सपा सरकार और उनकी कार्यशैली याद है। क्या ऐसी सरकार की दोबारा कल्पना तक की जा सकती है। सपा सरकार में परिवार की सोच पर कार्य किया जाता रहा है। कांग्रेस को किसान सम्मान की कभी याद नहीं आई। कांग्रेसियों ने तो हमेशा परिवारवाद की सरकार तक स्वयं को सीमित रखा। यह कल्पना मोदी की थी जिन्होंने किसान सम्मान निधि से किसान के घर कुछ खर्च भेजने की चिंता की। कश्मीर को आजाद कराया। प्रभारी ने भाजपाइयों को सतर्क करते हुए कहा कि काम करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, उपाध्यक्ष महेशचंद्र दीक्षित, सदर विधायक पंकज गुप्ता, मोहान से ब्रजेश रावत, पुरवा से अनिल सिंह, बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार, सफीपुर से बंबालाल दिवाकर, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के प्रतिनिधि अरुण दीक्षित मौजूद रहे।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ता सनद गुप्ता ने क्षेत्र प्रभारी को बताया कि जब पार्टी का कोई नाम लेने वाला नहीं था तब से अब तक झंडा उठाए रखा पर सत्ता आते ही वह जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उपेक्षा के शिकार हो गए। उनकी कोई नहीं सुनता है। कई क्षेत्रीय नेताओं ने उनका मोबाइल नंबर तक ब्लाक कर रखा है। उन्हें बैठक हाल से बाहर कर दिया गया। वहीं शिकायत लेकर पहुंचे 60 वर्षीय देवी प्रसाद को भाजपाइयों ने क्षेत्र प्रभारी तक पहुंचने ही नहीं दिया। देवी प्रसाद ने बताया कि उनका पैर सड़ रहा है। आयुष्मान कार्ड बना है लेकिन इलाज नहीं हो पा रहा। विधायक से समस्या बताई लेकिन आश्वासन ही मिला। इलाज नहीं हो पाया। अब विधायक ने फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। बैठक में मुख्य अतिथि के भाषण से पहले ही मीडिया को हाल से बाहर भेज दिया गया।

बैठक में मौजूद विधायक व भाजपाई। संवाद- फोटो : UNNAO
विज्ञापन