{"_id":"60ef1bbd8ebc3eccca2e528a","slug":"political-unnao-news-knp6402008151","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के अभिनंनद समारोह में दिखी गुटबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के अभिनंनद समारोह में दिखी गुटबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। भाजपा के अभिनंदन समारोह में गुटबाजी दिखी। समारोह में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य व ब्लाक प्रमुखों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और जिला पंचायत सदस्य नदारद रहे।
कानपुर-लखनऊ हाइवे स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित समारोह में जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी ने सभी को माला व अंगवस्त्र भेंटकर बधाई दी। कहा कि अब प्रत्येक कार्यकर्ता का कार्य आपको करना है। जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने कहा कि पंचायत चुनाव में विजय के बाद अब विधानसभा चुनाव में सभी सीट जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने कहा कि जिले के विकास और जनकल्याण के लिए वह हर संभव मदद करेंगीं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में कोई कोर कसर नहीं रहने दी जाएगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभानशंकर दीक्षित, राधेश्याम रावत, गंगाप्रसाद वर्मा, विमला कुरील व रजनीश वर्मा मौजूद रहे।
अभिनंदन समारोह के बाद दोपहर को जिला पंचायत अध्यक्ष अपने कार्यालय पहुंचीं और अपर मुख्य अधिकारी वीके सिंह से जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता व तय समयावधि में पूरा कराने को कहा।