{"_id":"60e2fd888ebc3ebc68764c1b","slug":"political-unnao-news-knp6383240148","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षामंत्री बोले, ड्रोन हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षामंत्री बोले, ड्रोन हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू में ड्रोन हमले की साजिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जांच में एक आतंकी संगठन व पाकिस्तान की संलिप्तता सामने आई है।
लखनऊ से कानपुर के श्यामनगर में हरिहर धाम जा रहे रक्षामंत्री का काफिला सुबह 10:55 बजे हाईवे स्थित टोल प्लाजा से निकला। इस दौरान वह 15 मिनट नवाबगंज के वन विश्राम भवन में रुके। वह भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह व उनके परिवार से मिले और हालचाल लिया। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन रहा है। 2022 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर की भाजपा की सरकार बनेगी। इसके बाद रक्षामंत्री कानपुर चले गए।
रक्षामंत्री के लखनऊ से कानपुर जाते समय टोल प्लाजा की पांच, छह व सात नंबर की लेन को रिजर्व कर दिया गया था। रक्षामंत्री का काफिला निकलने से 10 मिनट पहले पीएनसी टीम ने ट्रक से हाईवे एंटी डेमो किया। इसके बाद छह नंबर लेन से रक्षामंत्री का काफिला निकाला गया। टोल प्लाजा क्रास करते ही वन विश्राम भवन में रुकने की सूचना पर हाईवे पर लगी स्पेशल पुलिस फोर्स ने राजमार्ग के दोनों तरफ के वाहनों को कुछ समय के लिए रोक दिया। आईजी लखनऊ लक्ष्मी सिंह भी हाईवे पर सुरक्षा का जायजा लेती रहीं।
विज्ञापन
--
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष का स्वागत
नवाबगंज। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का नवाबगंज टोल प्लाजा पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद रावत और नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, नितेश, गोलू, सनी, शैलेंद्र, आशीष, रवि व आयुष सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)