फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

जीएसटी की विसंगतियां दूर करें

Thu, 01 Jul 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
political
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने जाते सपा व्यापार सभा के पदाधिकारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जीएसटी लागू होने के चार साल पूरे होने पर समाजवादी व्यापार सभा ने प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर जीएसटी में व्याप्त विसंगतियां दूर किए जाने की मांग की है। आरोप लगाया गया है कि जल्दबाजी में जीएसटी लागू किए जाने से चार साल में 950 संसोधन करने के बाद भी व्यापारियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ता पार्टी के सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट पहुंचे और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नन्हकू को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जीएसटी की विसंगतियों को समाप्त करने, पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने, थोक व फुटकर विक्रेताओं के लिए अलग-अलग जुर्माने का प्रावधान करने की मांग की है। निर्माण व ट्रेडिंग करने वालों को राहत, गिरफ्तारी समाप्त करने, नोटिस का जवाब लेकर दंडित करने, पंजीकृत व्यापारियों को बीमा योजना का लाभ देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रामबालक गुप्ता, सुमित गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, नवीन तिवारी, विमलेश साहू, अंकित शुक्ला, सुरेशचंद्र, करणकुमार शर्मा, देवकांत, श्याम लाल, विवेक तिवारी, विजय शुक्ला, सुनील कुमार, राज कुमार शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed