फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

जिला पंचायत सदस्य पर पूजा ने सपा समर्थित को हराया

Mon, 14 Jun 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। पति देशराज पासी की मौत के बाद रिक्त सिकंदरपुर कर्ण जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) प्रथम सीट से चुनावी मैदान में उतरी पत्नी पूजा को मतदाताओं की पूरी सहानुभूति मिली। निर्दलीय पूजा ने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा समर्थित मदनलाल को 11 हजार 418 के भारी मतों के अंतर से पराजित किया। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में यह सबसे बड़ी जीत है।
विज्ञापन

12 जून को हुए उपचुनाव की सोमवार को गणना की गई। रिक्त डीडीसी की एक सीट की गिनती रामदुलारे मिश्र महाविद्यालय में हुई। प्रधान पद की चार, बीडीसी की दो व 295 वार्ड सदस्यों के मतों की गिनती ब्लाक कार्यालयों में सुबह आठ बजे से शुरू हुई। इसमें सभी की निगाहें डीडीसी उपचुनाव पर लगी हुई थीं। सिकंदरपुर कर्ण प्रथम की रिक्त जिला पंचायत सदस्य सीट पर पूजा को जनता का पूरा समर्थन मिला। पूजा ने 12364 मत हासिल किए। वहीं प्रतिद्विंदी मदनलाल को मात्र 946 मतों से ही संतोष करना पड़ा। फतेहपुर चौरासी ग्रामीण ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में माया देवी ने जीत दर्ज की। पहले चुनाव में माया देवी पांच मतों से चुनाव हार गई थीं। उपचुनाव में महेश के परिवार से कोई भी चुनाव मैदान में नहीं उतरा था। जिसके चलते माया देवी ने जीत दर्ज की। माया को 1108 व प्रतिद्विंद्वी मालती देवी को 1034 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

हसनगंज ब्लाक की दो पंचायतों भोगला व हसनापुर में प्रधान पद के उपचुनाव हुए। मतगणना में भोगला से सुमन ने कड़े मुकाबले में पिंकी को तीन मतों से हराया। सुमन को 651 व पिंकी को 648 वोट मिले। हसनापुर में विजेता पप्पू को 485 और सुशीला को 435 वोट हासिल हुए। सुमेरपुर की देवारा में जीत का सेहरा विश्वनाथ उर्फ विशुनाथ के सिर बंधा। विश्वनाथ ने 250 मत पाए और प्रतिद्विंदी मुकेश को तीन मतों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक मियागंज क्षेत्र के बनौनी में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हुए उपचुनाव में बेटी ने मां की विरासत संभाली। 24 वर्षीय प्रियंका द्विवेदी पुत्री दिनेश चंद्र ने 130 मतों से जीत दर्ज की। प्रियंका की मां राधा सामान्य पंचायत चुनाव में बीडीसी चुनाव जीती थीं। चुनाव के बाद बुखार आने से 12 मई को मां का निधन हो गया था। इसके बाद बेटी मां की राजनीतिक विरासत संभालने उतरी और चुनाव जीत लिया। 12वीं पास प्रियंका ने आगे की राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए राजनीति शास्त्र से पढ़ाई करने की बात कही है। हसनगंज के दयालपुर कुरौली क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट से शिव कुमार ने 13 वोटों से जीत दर्ज की। शिव कुमार को 571 और विजय शंकर को 558 वोट मिले।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed