फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

अध्यक्ष की कुर्सी के लिए भाजपाई डालेंगे निर्दलियों पर डोरे

Sat, 29 May 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव पर पूरा फोकस है। शुक्रवार को प्रांतीय पदाधिकारियों ने जिले के सांसद और विधायकों के साथ बैठक की। कहा गया कि आपसी मतभेद भुलाकर अध्यक्ष के चुनाव पर ध्यान दें। पार्टी प्रत्याशी को जिताने में पूरी ताकत लगाएं। निर्दलीय जीते जिला पंचायत सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं।
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव में शिकस्त के बाद भी भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा बरकरार रखने की हर मुमकिन कोशिश में जुट गई है। शुक्रवार को पार्टी के प्रांतीय संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के सभी विधायकों और सांसद को बुलाकर लखनऊ में बैठक की। बैठक में जिला पंचायत के भावी प्रत्याशियों पर चर्चा के साथ ही सभी से अपसी समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में भाजपा ने सभी 51 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे लेकिन महज आठ ही जीत सकी थी। भाजपा को अध्यक्ष बनाने के लिए 18 और सदस्यों का समर्थन चाहिए। सपा समर्थित 19 सदस्य जीतकर आए हैं। उसे सिर्फ सात और सदस्यों के समर्थन की जरूर होगी। इसी पेंच को देखते हुए भाजपा ने निर्दलीय जीते 21 जिला पंचायत सदस्यों पर नजर टिका दी हैं। विधायकों से कहा गया है कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीते सदस्यों से संपर्क कर पार्टी की सदस्यता दिलाएं।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों की लंबी लाइन है। हालांकि मौजूदा समय में सिर्फ दो नामों पर गंभीरता से विचार चल रहा है। इनमें एक पुरुष और एक महिला जिला पंचायत सदस्य टिकट के सबसे प्रबल दावेदार हैं। भाजपा के लोग भी इन्हीं दोनों में से प्रत्याशी तय करने पर सहमत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed