फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

प्रसपा के जिला सचिव साइकिल पर सवार

Thu, 20 May 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
political
असोहा। प्रसपा के प्रमुख जिला महासचिव बीतेंद्र प्रताप सिंह ने सपा की सदस्यता ले ली है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गोसाईखेड़ा निवासी बीतेंद्र प्रताप यादव उर्फ पिंटू प्रसपा के प्रमुख जिला महासचिव थे। बुधवार को सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव और एमएलसी सुनील साजन की उपस्थिति में प्रसपा छोड़कर सपा की सदस्यता ले ली। बीतेंद्र के सपा में शामिल होने के पीछे असोहा ब्लाक प्रमुख पद की दावेदारी प्रमुख कारण मानी जा रही है। इस बार असोहा प्रमुख पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है, लेकिन सपा में कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं है। पूर्व विधायक उदयराज यादव से करीबी रिश्ते होने के कारण बीतेंद्र यादव को सपा द्वारा असोहा से प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बीतेंद्र यादव ने कहा कि वह प्रसपा से पहले भी सपा में ही थे। अब फिर से घर वापसी की है। दावा किया कि पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए हैं। किसी पद के लिए सपा ज्वाइन नहीं की है। कार्यकर्ताओं के साथ मेहनत कर प्रदेश में 2022 में सपा की सरकार बनाएंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील रावत, सुरेश पाल, देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed