फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

अब याद आए पुराने कांग्रेसी

Mon, 26 Oct 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
political
फतेहपुर चौरासी में पूर्व गृहमंत्री के मित्र रमाकांत शुक्ल (सबसे दाएं) से मुलाकात करतीं कांग्रेस ? - फोटो : UNNAO
फ तेहपुर चौरासी। कांग्रेस को अब पुराने कांग्रेसी याद आ रहे हैं। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने सोमवार को कस्बे में आकर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री स्व. गोपीनाथ दीक्षित के पुराने मित्र रमाकांत शुक्ल से मुलाकात की। पूर्व गृहमंत्री गोपीनाथ दीक्षित के कहने पर ही रमाकांत शुक्ल जोधपुर में भारतीय रेल की सरकारी नौकरी छोड़ कर फतेहपुर चौरासी में अध्यापन करने आ गए थे। वह उस समय क्षेत्र के अकेले अंग्रेजी में एमए थे।
विज्ञापन

बच्चों को शिक्षा देने के लिए रमाकांत शुक्ल अपने पैतृक गांव मझेरियाकलां आकर रहने लगे थे। लंबे समय तक रमाकांत शुक्ल प्रतिदिन 10 किमी साइकिल चलाकर कस्बे में स्थित इंटर कालेज में पढ़ाने आते थे और रोज शाम को वापस अपने गांव जाते थे। गोपीनाथ दीक्षित लगातार बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। इस बार उनकी पुत्री आरती बाजपेयी उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने उन सभी लोगों की लिस्ट बनवाई है जो कांग्रेस के पुराने नेताओं के निकटवर्ती मित्रों में शामिल रहे हैं। इसी क्रम में प्रवक्ता ने रमाकांत शुक्ल से मिलकर हालचाल लिया। इस मौके पर प्रिंशु वैश्य, आरती महोबिया व नौशाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed