{"_id":"661ecb634a989d93ed0efe34","slug":"police-suspect-the-relatives-of-the-deceased-in-the-murder-of-a-young-man-unnao-news-c-221-1-uno1001-113112-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवक की हत्या में मृतक के करीबियों पर पुलिस के शक की सुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवक की हत्या में मृतक के करीबियों पर पुलिस के शक की सुई
Wed, 17 Apr 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। बिहार थाना के काछिनखेड़ा गांव में युवक की हत्या कर शव गांव से दूर सड़क किनारे फेकने की घटना में पुलिस के शक की सुई मृतक के करीबियों के इर्द-गिर्द घूम रही है। पुलिस सर्विलांस टीम की रिपोर्ट और परिजनों की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। उधर मंगलवार को घर वालों ने बक्सर घाट पर शव अंतिम संस्कार किया।
काछिन खेड़ा गांव निवासी सुनील कुमार कुशवाहा (26) का शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बिहार-बक्सर मार्ग की लिंक रोड मनिकापुर-बदनपुर मार्ग पर मुस्काबाद गांव के पास मिला था। शव के ऊपर ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। सोमवार सुबह राहगीरों ने मार्ग दुर्घटना की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। एसओ शिव प्रकाश पांडेय ने जांच की तो सिर में गहरी चोट और चेहरे पर चोट के कई निशान मिले थे। मृतक के घर में जांच की गई तो चारपाई पर बिस्तर में खून और पास में ही एक कुल्हाड़ी पड़ी मिली थी। घर के आंगन और कमरे के बीच एक गहरा गड्ढा भी खोदा गया था। पुलिस ने उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर पर वजनी चीज के हमले मौत की पुष्टि हुई थी। पुलिस को शक है कि युवक की हत्या में उसके नजदीकी लोगों का ही हाथ है। हालांकि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। पुलिस सर्विलांस टीम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया है, इसलिए घर वालों से आगे की पूछताछ नहीं हो सकी है।