फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police station in-charge of Achalganj and Behtamuzwar present on the line

Unnao News: अचलगंज और बेहटामुजावर के थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Thu, 06 Feb 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Police station in-charge of Achalganj and Behtamuzwar present on the line
गंजमुरादाबाद/अचलगंज। एसपी ने बुधवार रात अचलगंज व बेहटामुजावर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। बेहटामुजावर का चार्ज तो सर्विलांस सेल प्रभारी को मिला है, जबकि अचलगंज में किसी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

थाना बेहटामुजावर के ग्राम शादीपुर में मंगलवार रात चोरों ने सात मकानों से करीब 20 लाख रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी थी। बताया जाता है कि मामले में थाना प्रभारी रहे फूल सिंह की लापरवाही मानी गई। इसके चलते उन्हें लाइन हाजिर करके सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक मुन्ना कुमार को थाना प्रभारी बनाया गया। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि चोरी की घटनाओं की विवेचना नए उपनिरीक्षक करेंगे। चोरी की वारदात के चलते थाना प्रभारी फूल सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

उधर, अचलगंज क्षेत्र के खुटहा नौगवां के मजरा मझरा भिखना में रह रहे बाराबंकी पीरमपुर के मूल निवासी शिवराम का शव गंगा कटरी स्थित वन विभाग के जंगल में पाया गया था। मृतक के छोटे पुत्र सौरभ ने एक वीडियो में चार के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया। घटना के तुरंत बाद अचलगंज एसओ राजेश्वर त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया गया। क्षेत्रीय लोगों में उनके लाइन हाजिर होने के पीछे घटना की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed