{"_id":"656a28badd218451fb082ac4","slug":"police-sent-father-accused-of-murder-of-four-children-to-jail-unnao-news-c-221-1-sknp1054-6579-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चार बच्चों के हत्यारोपी पिता को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चार बच्चों के हत्यारोपी पिता को पुलिस ने भेजा जेल
Sat, 02 Dec 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
फॉलोअप
फोटो-21
चार बच्चों के हत्यारोपी पिता को पुलिस ने भेजा जेल
घटना के बाद करीब नौ दिन तक पुलिस ने खेला नाटकीय खेल
हत्यारोपी के खुद जुर्म कबूलने के बाद भी पुलिस नही दिखी थी सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
बीघापुर। लालमनखेड़ा गांव में हुई चार भाई बहनों की हत्या की घटना में पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बारासगवर थानाक्षेत्र के लालमनखेड़ा गांव में 19 नवंबर को वीरेंद्र पासवान के बेटे मयंक (9), बेटी हिमांशी (8), हिमांक (6) और मांशी (4) के शव घर की कोठरी में मिले थे। घटना के बाद पहले पिता ने फर्राटा पंखा से करंट लगने से मौत होने की बात बताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत बच्चों के पेट में संदिग्ध पदार्थ मिलने की पुष्टि हुई तो जहर की आशंका जताते हुए डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित किया था। लेकिन पुलिस करंट से मौत की बात कहती रही। हालांकि पुलिस ने अभी तक बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अबतक परिजनों को नहीं दी है। उधर बच्चों के अंतिम संस्कार के बाद मृत बच्चों की मां शिवदेवी और परिजनों ने वीरेंद्र (मृत बच्चों के पिता) पर ही प्रेम प्रसंग के चलते बच्चों की हत्या का आरोप लगाया तो खुद को फंसते देख वीरेंद्र ने 21 नवंबर को जहर खा लिया था। 23 नवंबर को कानपुर हैलट से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचे वीरेंद्र ने बच्चों की को जहर देकर हत्या करने का गुनाह कबूल किया तो सनसनी फैल गई। इसके बाद भी पुलिस उसे हत्यारोपी मानने को तैयार नहीं हुई और मानसिक बीमार बताते हुए वीरेंद्र को लखनऊ केजीएमयू के मनोरोग विभाग में भर्ती कराया था। मनोरोग विभाग में भर्ती रहने के दौरान भी वीरेंद्र ने सभी के सामने अपने बच्चों की हत्या की बात स्वीकारी। 29 नवंबर को पुलिस उसे अपने साथ ले आई और उसकी पत्नी शिवदेवी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। शुक्रवार को पुलिस ने उसे जेल भेजा है। कार्यशैली को लेकर उन्नाव पुलिस की खूब किरकिरी हुई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मानिकराम वर्मा ने बताया कि हत्यारोपी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
--
वारंटी गिरफ्तार
बीघापुर। सुखियाखेड़ा निवासी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मानिकराम वर्मा ने बताया कि सुखियाखेड़ा निवासी दुर्गाशंकर लोधी के खिलाफ साल 2018 में एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। लेकिन वह न्यायालय में उपस्थिति नहीं हो रहे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। (संवाद)