फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police Recruitment Examination: Strict guarding, 1292 candidates absent on last day

पुलिस भर्ती परीक्षा : पहरा रहा कड़ा, अंतिम दिन 1292 अभ्यर्थी गैरहाजिर

Sun, 01 Sep 2024 03:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Examination: Strict guarding, 1292 candidates absent on last day
उन्नाव। पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन नौ केंद्रों पर 4756 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 1292 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा छूटने के बाद शहर में जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार दोनों पालियों में पंजीकृत 6048 परीक्षार्थियों के सापेक्ष नौ केंद्रों पर 4756 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 1292 ने परीक्षा छोड़ दी। मजिस्ट्रेट केंद्रों की हर गतिविधि पर नजर बनाए रहे। वहीं, जाम से शहर की यातायात व्यवस्था के हालात बिगड़े रहे। ट्रेन और बसों में सफर मुश्किलों भरा रहा। नौ केंद्रों में अटल बिहारी, जीनाथजी, राजकीय इंटर काॅलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्याम कुमारी सेठ, डीएसएन ब्लॉक ए, डीएसएन ब्लॉक बी, राजा शंकर सहाय, पालीटेक्निक पर सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से पांच बजे तक परीक्षा हुई।
विज्ञापन


ट्रेन से परीक्षा देन आए परीक्षार्थी स्टेशन पर ही टिके रहे। परीक्षा के बाद ट्रेन व बसों से जाने के लिए सभी को संघर्ष करना पड़ा। सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया कि पुलिस परीक्षा नकल विहीन संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट कड़े पहरे में ट्रेजरी में रखी गईं। जिला कोषागार में सीसीटीवी की निगरानी में देर शाम तक रखी जा रही ओएमआर शीट की निगरानी के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। ओएमआर शीट रखे जाने के बाद जिला कोषागार की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed