फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police recruitment exam today, room inspector will reach at 7 am

Unnao News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज, सुबह सात बजे पहुंचेंगे कक्ष निरीक्षक

Fri, 23 Aug 2024 02:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam today, room inspector will reach at 7 am
उन्नाव। पांच दिनों तक चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने सख्त पहरा लगाया है। सभी नौ केंद्रों में मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। केंद्र में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और दो-दो कक्ष निरीक्षक तैनात होंगे। पांच दिनों में दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 30240 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा आज 23 अगस्त से शुरू हो रही है। जो 24, 25, 30 और 31 अगस्त को भी दो पालियों में होगी। 30240 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। नौ केंद्रों पर परीक्षा के दौरान सुरक्षा के किए गए इंतजाम और सतर्कता की गई है। परीक्षा से एक दिन पहले जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

डीएसएन डिग्री कॉलेज में सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज ने कक्ष निरीक्षकों को बताया कि वह परीक्षा केंद्र पर सात बजे पहुंचेंगे। दोपहर में उन्हें नहीं जाने दिया जाएगा। खाना भी नहीं मिलेगा। सिर्फ पानी पीकर परीक्षा दिलानी होगी। इसलिए कक्ष निरीक्षक परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें ताकि वह लेट न हों। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी। आधे घंटे पहले 9:30 बजे छात्रों की इंट्री शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 से 12:00 बजे तक परीक्षा होने के बाद परीक्षार्थी को पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। ओएमआर सीट 12:05 पर जमा होंगी। सुबह 11:30 से 12:00 बजे किसी भी छात्र को लघुशंका के लिए नहीं जाने दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान कमरों के दरवाजे बंद रहेंगे। परीक्षा छूटने के बाद छात्र बुकलेट और दूसरी प्रति साथ ले जा सकेंगे। दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन से पांच बजे तक होगी।
-----------
यह बनाए गए परीक्षा केंद्र
अटल बिहारी इंटर कॉलेज, डॉ. जीनाथजी बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज सिविल लाइन, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मोतीनगर, श्याम कुमारी सेठ बालिका इंटर कॉलेज, डीएसएन पीजी कॉलेज ए ब्लाक, डीएसएन पीजी कॉलेज बी ब्लाक, राजा शंकर सहाय इंटर कॉलेज, राजकीय पालीटेक्निक दही।
-------------
परीक्षा केंद्र यह सामग्री प्रतिबंधित
किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबिल, इलेक्ट्रानिक पेन, स्कैनर, डिजिटल पेन, मोबाइल, चाभी, कैमरा, घड़ी, ज्वेलरी, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैंड, बटुआ, पर्स, काला चश्मा, हैंडबैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाना, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटका आदि।

--
पांच सीओ, नौ थाना प्रभारियों की लगाई गई ड्यूटी
एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए पांच सीओ के साथ नौ थाना प्रभारी, 10 इंस्पेक्टर, 250 कांस्टेबल, जिसमें हेड कांस्टेबल, महिला प्रभारी को लगाया गया है। रेलवे और बस स्टेशन पर पूछताछ केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed