फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police ran on the warning of not cremating the dead body

Unnao News: शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी पर दौड़ी पुलिस

Sat, 11 Mar 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 11 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police ran on the warning of not cremating the dead body
बेहटा मुजावर। बंदीखेड़ा गांव में दो दिन पहले हुई किसान की हत्या में शुक्रवार को परिजनों ने आरोपियों को जेल न भेजे जाने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। पांच आरोपियों में एक पहले से जेल में है। पुलिस ने एक आरोपी का गिरफ्तार जेल भेज दिया और दूसरा आरोपी नाबालिग होने उसे बाल सुधार गृह भेजा दिया। हत्यारोपी घायल मां-बेटी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव बंदीखेड़ा निवासी रामसागर(40) की बुधवार को मकान के कब्जे के विवाद में पड़ोस में रहने वाले कैलाश ने बेटे निखिल, कपिल, बेटी कोमल और पत्नी सीमा के साथ मिलकर लाठी-डंडों से वार करने के साथ धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। रामसागर के साथ रहा उसका साथी भगवान शंकर घायल हो गया था। मारपीट में आरोपी पक्ष के भी तीन लोग घायल हुए थे। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके भाई अमर सिंह ने दंपती और उसके तीन बच्चों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपियों में कैलाश को गुरुवार को जेल भेज दिया था। शेष चार आरोपी अभी बाहर थे। गुरुवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। शुक्रवार सुबह परिजनों ने शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अड़ गए। कहा कि जब तक वह गिरफ्तार नहीं होते शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी कपिल को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी के नाबालिग होने से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया। गिरफ्तारी की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि दो नामजद आरोपियों जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ठीक होने पर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed