फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police ran on student's tweet, exam saved from missing

छात्र के ट्वीट पर दौड़ी पुलिस, छूटने से बची परीक्षा

Sun, 22 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police ran on student's tweet, exam saved from missing
छात्र की स्कूटी सही कराते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। स्कूटी पंचर होने पर छात्र ने परीक्षा छूटने के डर से पुलिस को ट्वीट कर मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिस्त्री की मदद से स्कूटी को सही कराकर छात्र को परीक्षा केंद्र के लिए रवाना किया। समय से स्कूल पहुंचकर छात्र ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

समय से पुलिस की मदद मिलने पर छात्र ने दोबारा ट्वीट कर आभार जताया। आईजी ने पुलिस टीम को 10 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है और इस सप्ताह पुलिस के असाधारण चेहरे में उन्नाव पुलिस को शामिल किया है।
विज्ञापन

लखनऊ का छात्र अनुराग सिंह 19 मई को प्रतियोगी परीक्षा देने बाइक से गंजमुरादाबाद आ रहा था। हसनगंज थाना क्षेत्र में उसकी स्कूटी पंक्चर हो गई। आसपास तीन किमी दूरी तक कोई पंचर दुकान न होने से वह परीक्षा छूटने के डर से परेशान हो गया। उसने पुलिस को ट्वीट कर मदद मांगी। मीडिया सेल में तैनात सिपाही धनंजय ने ट्वीट का संज्ञान लेकर तत्काल वहां की पीआरवी को मौके पर पहुंचकर छात्र की मदद करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरवी 3220 में तैनात आरक्षी छविलाल व होमगार्ड शेर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और स्कूटी का पंक्चर बनवाकर उसे परीक्षा केंद्र के लिए रवाना किया। पुलिस की मदद मिलने से छात्र समय पर परीक्षा में शामिल हो सका। आईजी लक्ष्मी सिंह ने सिपाही और होमगार्ड समेत छात्र की मदद में शामिल पुलिस कर्मियों की प्रशंसा की और 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed