{"_id":"639b6ce21d4a6600233e420c","slug":"police-raided-unnao-news-knp733700030","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आरोपी चौकी इंचार्ज की गिरफ्तारी के लिए कानपुर पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आरोपी चौकी इंचार्ज की गिरफ्तारी के लिए कानपुर पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर (उन्नाव)। कानपुर देहात के रानियां थाने में पुलिस की पिटाई से हुई व्यापारी की मौत मामले में निलंबित पुलिस कर्मियों में मैथा चौकी इंचार्ज ज्ञानप्रकाश पांडेय की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को कानपुर पुलिस सादी वर्दी में आरोपी के चाचा के आवास पर दबिश दी।
कानपुर देहात के रानियां थाने में लालपुर सरैया निवासी बलवंत की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। निलंबित मैथा चौकी इंचार्ज ज्ञानप्रकाश पांडेय की गिरफ्तारी के लिए बागपुर चौकी इंचार्ज अमरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम कस्बे के सलींद मार्ग स्थित आरोपी के मकान में दबिश दी। घर में सिर्फ महिलाएं मिलीं।
छह घंटे तक पुलिस घर के आसपास घूमती रही लेकिन कोई नहीं मिला। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि आरोपी ज्ञान प्रकाश के पिता शेष नारायन की 2016 में मौत हो चुकी है। वह यहां आते भी नहीं। ज्ञानप्रकाश का छोटा भाई भी दरोगा बन गया है। इसलिए वह भी कानपुर में रहता है। कुछ हाथ न लगने पर पुलिस लौट गई। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर पुलिस ने दबिश देने की जानकारी हुई है। लेकिन कोतवाली में कोई सूचना नहीं थी।