फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police raided five places in search of nephew accused of murdering old woman

Unnao News: वृद्धा के हत्यारोपी भतीजे की तलाश में पांच स्थानों पर दी पुलिस ने दबिश

Thu, 28 Nov 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Police raided five places in search of nephew accused of murdering old woman
हसनगंज। वृद्ध चाची की डंडे से पीट कर हत्या करने वाले भतीजे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच स्थानों पर दबिश दी। हालांकि वह हत्थे नहीं चढ़ा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने खेत में अंतिम संस्कार किया। एहतियात के तौल पर गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली के रफीगढ़ी गांव निवासी श्यामकली (70) बुधवार सुबह 10 बजे ऊंचगांव निवासी बहन के बेटे दिनेश की मदद से किराये के टैंकर से अपने तीन बीघा आम के बाग की धुलाई करा रही थीं। इससी दौरान बाबू सिंह मौके पर पहुंचा और फसल बेचने की बात पर श्यामकली से विवाद करने लगा। इस दौरान बाबू सिंह ने पास में रखा डंडा उनके सिर पर मार दिया। लखनऊ ट्रामा सेंटर में मृत घोषित होने के बाद गुरुवार को शव गांव पहुंचा। बेटियों ने खेत में ही शव दफन कराया। मृतका की नातिन पूनम ने हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। गांव में भी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed