{"_id":"5e65524a8ebc3eeb6d20cb72","slug":"police-personnel-will-do-duty-by-putting-on-masks-unnao-news-knp5492873127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क लगाकर पुलिस कर्मी करेंगे ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क लगाकर पुलिस कर्मी करेंगे ड्यूटी
विज्ञापन
फोटो नंबर, 22, मास्क पहनकर यातायात व्यवस्था संभालते ट्रैफिक कर्मी ।
मास्क लगाकर पुलिस कर्मी करेंगे ड्यूटी
-कोरोना वायरस से बचाव के लिए एसपी ने पुलिस कर्मियों को दिए मास्क
-चौराहों पर पूरे दिन मास्क लगाकर काम करते दिखे ट्रैफिक पुलिस कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। कोरोना वायरस से बचाव के लिए एसपी ने अधीनस्थों को मास्क लगाकर कार्य करने के निर्देश जारी किए। शनिवार को एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को मास्क बांटे।
रविवार को चौराहों पर यातायात की व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक के पुलिस कर्मी पूरे दिन मास्क लगाकर ड्यूटी करते दिखे। एसपी अपने कार्यालय के अलावा थानों में भी पुलिस कर्मियों को मास्क लगाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस कर्मियों को बीमारी से बचाने के लिए एसपी विक्रांतवीर ने शनिवार को लगभग 300 मास्क बांटे। कहा कि सभी पुलिस कर्मी मास्क लगाकर ही कार्य करें। जुकाम-खांसी आने पर रूमाल का उपयोग करने की सभी से अपील की। एसपी ने बताया एहतियात के तौर पर पुलिस कर्मियों को मास्क बांटे गए हैं। ताकि वह किसी भी तरह की बीमारी का शिकार न हों।