{"_id":"f7e9e7d62a677f8973f45efada38ea69","slug":"police-line-sensation-nrmund-meet-bjp-members-furore-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में नर मुंड मिलने से सनसनी, भाजपाइयों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में नर मुंड मिलने से सनसनी, भाजपाइयों ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस लाइन के एक कक्ष में में नर मुंड मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। भाजपाइयों के साथ ही स्थानीय लोगों की भीड़ को संभालने में पुलिस को पसीने छूट गए।
नर मुंड मिलने की सूचना मिलते ही जो जहां था वहीं से पुलिस लाइन की ओर चल पड़ा। जबकि पुलिस लाइन में रहने वाले लोग सहम गए। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि जिस स्थान पर उनके बच्चे खेल रहे थे उसी के बगल में बड़ी संख्या में नर मुंड एवं अस्थियों के अवशेष पड़े थे।
सदर विधायक पंकज गुप्ता के साथ आनंद अवस्थी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमल कुमारी, अनुराग अवस्थी, संदीप पांडेय, संजय शुक्ला, मिश्रीलाल समेत तमाम नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसपी से घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराने की मांग की। भाजपाईयों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए किसी बड़ी घटना की साजिश बताया।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा नेता कृपा शंकर सिंह की माने तो संविधान में इस बात उल्लेख है कि शवों का अपमान नहीं होना चाहिए। अगर कहीं शव मिलता है और मृतक के धर्म की जानकारी होती है तो उसका उसी धर्म के अनुरूप पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया जाना चाहिए।
इसी कारण शासन लावारिश मिले शवों के अंतिम संस्कार के लिए धन भी उपलब्ध कराता है। लेकिन पुलिस इसमें भी खेल कर रही है। इस दौरान मीडिया और राजनीतिक लोगों से घिरी पुलिस ने भीड़ को कई बार रोकने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो पाई। देर शाम पुलिस लाइन में स्वाट टीम कार्यालय के पास लगे गेट को बंद करा दिया गया और भीड़ को भीतर आने से रोक दिया गया।