{"_id":"6bba076b80ec239c32f4e318065652d8","slug":"police-jeep-crashed-into-the-tree-including-the-three-wounded-soldiers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कोतवाल की जीप, सिपाही समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई कोतवाल की जीप, सिपाही समेत तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। तेज रफ्तार डीसीएम को रविवार तड़के ओवरटेक करने के प्रयास में शहर कोतवाल की जीप अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। हादसे में एक सिपाही और दो होमगार्ड घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रविवार तड़के करीब चार बजे शहर कोतवाली प्रभारी की जीप ने गश्त के दौरान गदनखेड़ा बाईपास से शहर की ओर जा रही एक डीसीएम का पीछा किया। मोहल्ला पीडी नगर में डीसीएम को ओवरटेक करते समय सड़क किनारे मौरंग पड़ी होने से जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में घटना के समय जीप चला रहा होमगार्ड जवान सुनील कुमार, साथ में बैठा होमगार्ड महेश कुमार और सिपाही अमर सिंह घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन