{"_id":"3c9a425ea73e79e9e1bdeadbd31fd532","slug":"police-had-kept-hcbl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पहरे में रहा एचसीबीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पहरे में रहा एचसीबीएल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 21 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनाव। रिजर्व बैंक के आदेश के बाद एचसीबीएल में सोमवार को पैसे निकालने वालों की भीड़ रही। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बैंक मैनेजर की सूचना पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। इससे पुलिस के साये में ग्राहकों को पैसे की निकासी करनी पड़ी। दोपहर तीन बजे के बाद बैंक प्रशासन ने विड्राल फार्म स्वीकार करने से मना कर दिया। इससे ग्राहकों में आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एचसीबीएल में पैसा जमा करने पर रोक लगाई है। वहीं, निकासी के लिए छह माह में एक लाख रुपये ही निकाले जाने की शर्त रखी है। इसको लेकर शनिवार को लगभग 31 लाख की ही निकासी हो पाई थी। रविवार को छुट्टी थी।
विज्ञापन
सोमवार को बैंक खुलने के काफी पहले ही लोगों की भारी भीड़ गेट पर लग गई थी। सुबह 10 बजे जैसे ही गेट खुला ग्राहकों में अंदर घुसने को लेकर मारामारी शुरू हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। इसके बाद ग्राहकों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। फिर पैसे की निकासी का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
जानकारों की मानें तो बैंक द्वारा पम्पलेट बांटकर व दीवारों पर चस्पाकर ग्राहकों को पैसा सुरक्षित होने की जानकारी दी गई लेकिन इसके बाद भी ग्राहकों की भीड़ निकासी के लिए बढ़ती गई। दोपहर तीन बजे तक भीड़ का आलम यह हो गया कि बैंक प्रशासन को ग्राहकों के लिए बाहर टेंट व कुर्सियों की व्यवस्था करनी पड़ी।
दोपहर तीन बजे के बाद बैंक अधिकारियों ने विड्राल फार्म अस्वीकार करना शुरू कर दिया। जो लोग दोपहर 3 बजे के बाद बैंक पहुंचे उन्हें मंगलवार को आने की बात कहकर वापस किया गया। बताया जाता है कि शनिवार को जहां 31 लाख रुपये की निकासी हुई थी वहीं सोमवार को यह आंकड़ा लगभग एक करोड़ रुपये पर पहुंच गया।