{"_id":"688d1db7b7fe4c80a501287c","slug":"police-entangled-with-two-complaints-sister-in-law-and-sister-in-law-accused-each-other-unnao-news-c-221-1-uno1001-134863-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो तहरीर से उलझी पुलिस, ननद-भाभी ने लगाए एक दूसरे पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो तहरीर से उलझी पुलिस, ननद-भाभी ने लगाए एक दूसरे पर आरोप
Sat, 02 Aug 2025 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
बेहटामुजावर (उन्नाव)। अशायस गांव में पांच दिन पहले घर से बाइक लेकर निकले युवक का शव गांव से पांच सौ मीटर दूर मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया। पत्नी ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर देने के साथ ही ननद के मकान और जमीन पर नजर होने का आरोप लगाया है। वहीं ननद ने भाभी पर प्रेम प्रसंग होने के चलते हत्या कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बहन की तहरीर की जांच शुरू की है।
बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के अशायस गांव निवासी संतोष (35) का 29 जुलाई की सुबह क्षत-विक्षत शव गांव से पांच सौ मीटर दूर सड़क किनारे एक स्कूल के पास पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में गर्दन व चेहरे से लेकर सिर तक 20 गंभीर चोटें मिलने से हत्या की पुष्टि हुई थी। भाई की मौत पर आई बहन सरला ने गुरुवार शाम अपनी ही भाभी सुमन पर दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग और उसमें बाधक बन रहे भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
बहन की तहरीर देने के बाद संतोष की पत्नी ने अज्ञात वाहन की टक्कर से पति के मौत की तहरीर दी। उसमें यह भी दिखाया कि ननद घर की जमीन लेना चाहती है, इसलिए वह झूठा आरोप लगा रही है। वहीं संतोष की हत्या के बाद फरार उसके साथी का अब तक पता नहीं चला है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर अज्ञात वाहन से मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संतोष की मौत से एक दिन पहले पड़ोसी वृद्ध से हुई मारपीट की घटना में शक के आधार पर हिरासत में लिए गए वृद्ध को पुलिस ने छोड़ दिया है।
विज्ञापन
सीओ संतोष सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सुमन की तहरीर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं बहन की तहरीर के आरोपों की भी जांच में शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।