फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police arrested four accused including a contractor selling adulterated liquor in Unnao

Unnao: मिलावटी शराब पीने से दो मजदूरों की हुई थी मौत, पीड़िता की शिकायत के बाद ठेकेदार समेत चार लोग गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2023 10:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: श्याम जी. Updated Fri, 08 Dec 2023 10:06 PM IST
सार

सेल्समैन ने बताया कि वह मिलावटी शराब बेचते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस निशानदेही पर शराब ठेके से 15 देशी क्वाटर, 96 खाली शीशियों के ढक्कन, पेचकस और अनुजा ब्रांड रंग की डिब्बी व केमिकल बरामद किया।

विज्ञापन
Police arrested four accused including a contractor selling adulterated liquor in Unnao
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में देशी शराब पीने के बाद दो श्रमिकों की मौत हो गई थी। वहीं, एक की हालत गंभीर थी। मामले में मृतक की बेटी ने तहरीर दर्ज कराई थी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर ठेके के मैनेजर, सेल्समैन सहित चार पर हत्या और मिलावटी शराब बेचने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोहरामऊ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी हुलासी (55) पृथ्वीपाल (54) और पृथ्वीपाल के छोटे भाई जयकरन (35) की मंगलवार की शाम शराब पीने से तबीयत खराब हो गई थी। उल्टियां व पेट दर्द होने पर परिजनों ने निजी डॉक्टर को दिखाया था। कुछ सुधार होने पर घर ले आए थे। बुधवार को हालत बिगड़ने पर नवाबगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने हुलासी और पृथ्वीपाल को मृत घोषित कर दिया था। जयकरन का कानपुर हैलट में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शराब ठेके पर जांच की। ठेके पर काम करने वाले अमेठी जिले के थाना पीपरपुर के गांव तुलापुर निवासी राजकुमार, सेल्समैन बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के तेरवा निवासी टिंकल, फतेहपुर जिले के सुल्तानघोष निवासी रवि और फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कृष्णा जायसवाल से पूछताछ की तो शराब ठेके में मिलावटी शराब बिकने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्समैन ने बताया कि वह मिलावटी शराब बेचते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस निशानदेही पर शराब ठेके से 15 देशी क्वाटर, 96 खाली शीशियों के ढक्कन, पेचकस और अनुजा ब्रांड रंग की डिब्बी व केमिकल बरामद किया। पुलिस ने मृतक पृथ्वीपाल की बेटी अंजली की तहरीर पर सोहरामऊ थाने में चारों के खिलाफ हत्या और मिलावटी पदार्थ बेचने की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed