{"_id":"620fe38146c39f313f0c367b","slug":"pm-s-rally-tomorrow-preparedness-tested-unnao-news-knp6813683108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की रैली कल, तैयारियां परखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की रैली कल, तैयारियां परखीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोहा। प्रधानमंत्री की 20 फरवरी को प्रस्तावित रैली के लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं। लखनऊ से उन्नाव तक के अधिकारी क्षेत्र में डेरा जमाए हैं। शुक्रवार को तीन में एक हेलीपैड तैयार हो गया। इस पर वायुसेना के हेलिकॉप्टर को धीरे-धीरे उतारकर ट्रायल किया गया। इसी के साथ निर्माण की गुणवत्ता भी परखी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली चंदनखेड़ा में सिकरी मार्ग के दूसरी तरफ 42 बीघे जमीन पर होनी है। तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। हेलीपैड, मंच और सभास्थल को तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को एडीजी बृजभूषण, मोहित अग्रवाल, कमिश्नर रंजन कुमार, आईजी चंद्रप्रकाश, डीएम रवींद्र कुमार, एसपी दिनेश त्रिपाठी और एसपीजी के आईजी ने हेलीपैड, प्रधानमंत्री के मंच और सभास्थल का निरीक्षण किया। सभी अधिकारियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
वहीं बन रहे तीन हेलीपैड में एक तैयार होने पर वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने लैडिंग ट्रायल कर गुणवत्ता परखी। भाजपा संगठन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी दिन भर रैली की रूपरेखा तैयार की। सभास्थल पर बैरिकेडिंग करने के साथ मैदान समतल करने का कार्य होता रहा। इस दौरान विधायक अनिल सिंह, हिलौली प्रमुख दिलीप दीक्षित, आनंद गुप्ता, रजनीश वर्मा, केके वर्मा, सोनू मिश्रा, महेंद्र लोधी, सुधीर त्रिपाठी आदि रैली की व्यवस्था देखते रहे।