{"_id":"61fbd0696693e54c1e58a823","slug":"playing-girl-fell-from-the-roof-died-unnao-news-knp6785727153","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल रही बच्ची छत से गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल रही बच्ची छत से गिरी, मौत
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनापुर के मजरा तहिरापुर में मासूम बच्ची खेलते समय छत से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनापुर के मजरा तहिरापुर निवासी अजय रैदास की पत्नी लक्ष्मी अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी जाह्नवी को मंगलवार शाम घर की छत पर लेकर पहुंची थी। छत पर खेलते समय जाह्नवी छत से नीचे पक्की फर्श पर गिर गई। बेटी को लहूलुहान देख मां गश खाकर गिर गई।
आनन-फानन बच्ची को सीएचसी ले जाया गया। गंभीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। बुधवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इकलौती बेटी जाह्नवी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गुरुवार दोपहर उसका गंगा तट के नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।