फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Platform will be built soon at Bangarmau railway station

Unnao News: बांगरमऊ रेलवे स्टेशन पर जल्द बनेगा प्लेटफार्म

Sat, 30 Aug 2025 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Platform will be built soon at Bangarmau railway station
फोटो नंबर-6- प्लेटफार्म विहीन बांगरमऊ की रेलवे स्टेशन। संवाद
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ के रेलवे स्टेशन पर जल्द ही प्लेटफार्म बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव डिवीजन को भेजा गया है।
विज्ञापन

मानव उत्थान सेवा समिति की अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने एक माह पहले रेलमंत्री को पत्र भेजकर बांगरमऊ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के निर्माण की मांग की थी। इसपर डीआरएम ने प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही है। क्षेत्र के हरईपुर की समाजसेविका और मानव उत्थान सेवा समिति की अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने 20 जुलाई को केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र भेजकर था। इसमें उन्होंने बांगरमऊ स्थित रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का निर्माण न होने की बात कही थी। बताया था कि इससे ट्रेन पर चढ़ना-उतरना खतरनाक है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ ही दिव्यांगजनों को परेशानी होती है। लोग चढ़ते या उतरते समय गिरकर घायल होते रहते हैं। इस लिए प्लेटफार्म का निर्माण कराना जरूरी है।




इसके बाद मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राजकुमार सिंह ने सुनीता कुशवाहा को पत्र भेजकर बताया कि प्लेटफार्म के निर्माण का प्रस्ताव पास हो गया। वाणिज्यिक विभाग की स्वीकृत निधि की मंजूरी के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। बांगरमऊ रेलवे स्टेशन के प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि स्टेशन पर प्लेटफार्म बनने के प्रस्ताव की जानकारी हुई है। मंजूरी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed