फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Piyush got first place in chess

शतरंज में पीयूष को पहला स्थान

Sat, 26 Feb 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Piyush got first place in chess
ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता में स्थान लाने वाले वीरेंद्र स्वरूप के छात्र व छात्राएं। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। आरपी सक्सेना मेमोरियल स्कूल कानपुर की ओर से आयोजित ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता में जिले के डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर के छात्रों ने परचम लहराया। प्रतियोगिता में कक्षा सात के छात्र पीयूष सोनकर को पहला स्थान मिला। उन्हें पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रतियोगिता में ग्रुप ए में कक्षा छह से आठ व ग्रुप बी में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में प्रथम रहे कक्षा सात के छात्र पीयूष सोनकर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

ग्रुप ए बालक वर्ग में कक्षा आठ के शाश्वत दीक्षित, अस्तित्व शुक्ला व कक्षा छह के दक्षवेद सिंह ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।
छात्राओं में कक्षा आठ की प्रियांशी, कक्षा सात की कृति पटेल, अंजलि सिंह व कक्षा छह की सोहा इमरान ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
ग्रुप बी में कक्षा 9 से 12 के बालकों के समूह में कक्षा 10 के छात्र अनिरुद्ध कुमार गौतम, कार्तिकेय शुक्ला, आयुष्मान सिंह व कक्षा 11 के छात्र मालव्य पांडेय ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में कक्षा 11 की श्रुति दीक्षित, स्वपनी जायसवाल व कक्षा नौ की अनुभवी वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्या पायल दुबे ने खेल शिक्षक मोहन सिंह को विद्यार्थियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed