{"_id":"5f46b84a8ebc3e19666ca4e9","slug":"pitched-roads-are-giving-pain-unnao-news-knp579032119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढायुक्त सड़कें दे रहीं दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढायुक्त सड़कें दे रहीं दर्द
विज्ञापन
???? ???????? ????? ????? ?? ???? ?? ?????? ??? ??? ?????
- फोटो : UNNAO
औरास/गंजमुरादाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली गड्ढायुक्त सड़कें राहगीरों को दर्द दे रही हैं। इससे बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। औरास ब्लॉक क्षेत्र में रहीमाबाद कस्बे को जोड़ने वाली सड़क व गंजमुरादाबाद के सिरधरपुर मार्ग पर बसे भिखारीपुर गांव को जाने वाला मार्ग खस्ताहाल है। दो साल पहले इस सड़क का निर्माण हुआ था। अब सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं।
कस्बा औरास को रहीमाबाद कस्बे से जोड़ने वाला मार्ग दो साल में ही गड्ढायुक्त हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं तो कहीं सड़क तालाब बन गई है। जिससे लोगों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है। इस सड़क का निर्माण दो वर्ष पहले हुआ था। 10.6 किमी लंबी सड़क अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग पीएमजीएसवाई उन्नाव ने 101.9 लाख की लागत से बनवाई थी। मई 2018 में बनकर तैयार हुई सड़क दो साल में ही गड्ढों में तब्दील हो गई है। बरसात के कारण गड्ढों में पानी भरने से साइकिल व बाइक सवार आए दिन गिरकर घायल हो जाते हैं। सड़क की मरम्मत के लिए लोगों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगाई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। सड़क से आवागमन करने वाले लोगों ने अधिकारियों से इसकी मरम्मत कराने की मांग की है।
वहीं, गंजमुरादाबाद के सिरधरपुर मार्ग पर बसे भिखारीपुर का भी यही हाल है। यहां सड़क के किनारे दोनों ओर मकान बने हुए हैं। सड़क पर जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण न होने के कारण घरों से निकलने व बरसात का पानी सड़क पर भर जाता है। जिससे ग्राम भिखारीपुर पतसिया, सिरधरपुर, मुन्नीपुरवा, गुल्हरिया सहित दर्जनों गांवों के गुजरने वाले
विज्ञापन
राहगीर आए दिन गिरकर घायल हो जाते हैं। गांव के मोहन लाल, अर्जुन लाल, द्वारिका प्रसाद, रघुवीर, दीनदयाल, सुरेश व तोताराम ने बताया कि जलभराव की समस्या कई वर्ष पुरानी है। जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि डीएम से समस्या का समाधान कर आवागमन सुचारु करने की मांग की है। बीडीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही गांव का सर्वे कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा।