{"_id":"6163335a8ebc3e1fe27a4c23","slug":"pipeline-broken-at-five-places-in-three-days-water-supply-affected-unnao-news-knp657543063","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: जल निगम द्वारा भूमिगत पाइप लाइन डालने में मनमानी लोगों के मुसीबत बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: जल निगम द्वारा भूमिगत पाइप लाइन डालने में मनमानी लोगों के मुसीबत बनी
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई जलापूर्ति पाइप लाइन की मरम्मत करते कर्मी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अमृत योजना के तहत जल निगम द्वारा शहर में भूमिगत पाइप लाइन डालने में मनमानी लोगों के मुसीबत बनी है। सिविल लाइंस क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में पांच जगह नगर पालिका की भूमिगत पाइप लाइन टूट चुकी है। पुलिस क्लब के पास पाइप लाइन टूटने से रविवार को सिविल लाइंस समेत कई क्षेत्रों की जलापूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
शहर में जलापूर्ति व्यवस्था के लिए जलनिगम 253 करोड़ की लागत से अमृत (अटल मिशन फॉर रिजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन) योजना पर काम कर रहा है। लेकिन ठेकेदार की मनमानी आम लोगों पर भारी पड़ रही है। सिविल लाइंस क्षेत्र में पुलिस क्लब और कलक्ट्रेट के पिछले तीन दिनों में पांच जगह नगर पालिका की भूमिगत पाइप लाइन टूट चुकी है। इससे जलापूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन
शनिवार रात पाइप डालने के लिए ड्रिलिंग कर रही मशीन की चपेट में आकर भूमिगत पाइप लाइन फट गई। इससे सिविल लाइंस क्षेत्र की जलापूर्ति ठप हो गई। सुबह हल्की मरम्मत कराकर नगर पालिका ने किसी तरह जलापूर्ति शुरू की लेकिन रिसाव होने से पूरे क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच पाया। लोग सबमर्सिबल और हैंडपंपों पर निर्मर रहे।
विज्ञापन
नगर पालिका जलकल अभियंता विवेक वर्मा ने बताया कि अमृत योजना के तहत काम कर रही एजेंसी बिना जानकारी दिए काम कराया जा रहा है। इससे मुश्किलें बढ़ रही हैं। अगर जानकारी दी जाए तो यह बताया जा सकता है कि कहां पर पुरानी पाइप लाइन है, कैसे खुदाई करें तो पाइप लाइन क्षतिग्रस्त नहीं होगी। बताया कि इसके लिए जलनिगम एक्सईएन को पत्र भी लिखा है।
जलनिगम के एक्सईएन केके कटियार ने बताया कि काम करा रही एजेंसी को पहले भी निर्देश दिए गए हैं कि वह नगर पालिका को सूचना देने के बाद ही ड्रिलिंग या खुदाई करे। अगर वह ऐसा नहीं कर रहे हैं तो एजेंसी से जवाब तलब किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।