{"_id":"658dbc9a725f4882940ab98b","slug":"pillow-fair-starts-with-jalabhishek-and-sheet-covering-unnao-news-c-221-1-sknp1055-7853-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जलाभिषेक और चादरपोशी के साथ तकिया मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जलाभिषेक और चादरपोशी के साथ तकिया मेला शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाटन। सर्वधर्म समभाव की ज्योति जगाने वाले हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक तकिया मेले का शुभारंभ विधायक आशुतोष शुक्ला, जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस कप्तान सिद्धार्थ शंकर मीणा ने सहस्त्रलिंगेश्वर पर जलाभिषेक और मोहब्बत शाह बाबा की मजार पर चादरपोशी से किया।
परंपरागत तरीके से सरकारी मेला शिविर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया गया। सहस्र लिंगेश्वर महादेव मंदिर में बिठूर से आए आचार्यो द्वारा मंत्रोच्चारण कर विधिवत पूजा अर्चना कराई गई। वहीं माजिद आलमगीरी हसनी व उनके साथियों द्वारा बाबा की याद में कव्वाली भर दे झोली या मोहम्मद तेरे दर से न जाऊंगा खाली पेश की गई। यहां पर पर डीएम ने कहा कि आपसी भाई चारे वाले इस मेले को पंजीकृत साहित्यिक मेला घोषित कराए जाने के प्रयास चल रहे हैं।
सूचना विभाग लखनऊ द्वारा कठपुतली का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें सफाई अभियान एवं देशभक्ति का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। रायबरेली के लोकगीत गायक रामलखन यादव व उनके साथियों ने आल्हा गायन प्रस्तुत किया। सीडीओ ऋषिराज, एडीएम नरेंद्र सिंह, एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, तहसीलदार अरसला नाज, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, स्नेहा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मेले में आए दुकानदार पेयजल संकट से परेशान
पाटन। पिछले एक पखवाड़े से धार्मिक सद्भाव के प्रतीक तकिया मिले के भव्य आयोजन की तैयारी में जुटे रहे तहसील प्रशासन की बड़ी खामियां मेले के पहले दिन सामने आई। यहां कागजों पर एक दर्जन से अधिक हैंडपंप लगे हुए हैं जबकि धरातल पर पेयजल का भारी संकट बना हुआ है। बाहर से आए दुकानदारों ने पेयजल व शौचालय की विकराल समस्या बताई। वैसे ग्राम पंचायत पाटन के अभिलेख पर अगर नजर डाली जाए तो मेला परिसर में ही एक दर्जन से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंप संचालित दिखाई देते हैं। जबकि दुकानदार योगेश, राघवेंद्र प्रजापति, बिट्टू गुप्ता, सुधीर, मनीष आदि ने बताया कि मेला परिसर में एक भी हैंडपंप पीने योग्य पानी नहीं दे रहा है। मेले में दुकान लाने के बाद से वह पीने व खाना बनाने के लिए खरीद कर पानी ला रहे हैं। जबकि स्नान व साफ सफाई के कामों में पानी की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। तहसीलदार अरसला नाज ने बताया कि समस्या की जानकारी हुई थी। और टैंकरों की व्यवस्था की जा रही है।