{"_id":"66e745c1aeec55c62c0135d8","slug":"picked-up-close-relatives-of-three-dacoits-raided-many-places-unnao-news-c-221-1-uno1001-119850-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तीन डकैतों के करीबियों को उठाया, कई जगह दीं दबिशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तीन डकैतों के करीबियों को उठाया, कई जगह दीं दबिशें
विज्ञापन
बांगरमऊ। पंचूपुरवा गांव में ट्रांसपोर्टर के घर हुई 21.50 लाख की डकैती में दो डकैतों को जेल भेजने के बाद अन्य के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिशें दीं। पुलिस ने तीन डकैतों के करीबियों को उठाया है। पीड़ित परिवार के घर पर पुलिस तैनात की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पंचूपुरवा निवासी ट्रांसपोर्टर प्रियांशु गुप्ता के घर में 13 सितंबर की रात हुई 21.50 लाख की लूट की घटना में भीड़ के हत्थे चढ़े दो डकैतों अंशू पाल और अभिषेक की हालत में सुधार होने के बाद दोनों को पुलिस ने जेल भेजा है। पकड़े गए डकैतों ने घटना में साथ रहे साथियों के नाम अहिरनपुरवा निवासी धीरेंद्र, रामरहीस उर्फ रामनरेश, संजीत यादव और रबड़ी गांव निवासी अनुज पाल बताया है।
डकैतों के नाम और पते की जानकारी होने के बाद सीओ और एसओजी टीम लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। शनिवार रात पुलिस ने आरोपियों के घर के साथ संभावित ठिकानों पर छापा मारा। डकैतों के न मिलने से उनके करीबियों को पुलिस ने उठाया है। उनसे पूछताछ चल रही है। प्रभारी कोतवाल नईम खान ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हैं। वह लगातार दबिश दे रही हैं। घटना के बाद जिस रास्ते से लुटेरे भाग सकते हैं, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। जिन पर शक है उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए घर पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।