फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Photo of driver wearing inspector's cap goes viral on social media

Unnao News: चालक का दरोगा की टोपी लगाए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Mon, 08 Apr 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Photo of driver wearing inspector's cap goes viral on social media
उन्नाव। पीडीनगर स्थित एक जांच केंद्र के पास खड़े लोडर में बैठे युवक के सिर पर दरोगा की टोपी लगाए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल फोटो में युवक लोडर के अंदर बैठा है। उसमें एक कंपनी का पशु आहार लदा हुआ है।
विज्ञापन

फोटो वायरल होने के बाद सीओ सिटी ने मामले को संज्ञान में लिया और अस्पताल चौकी इंचार्ज प्रवीण पुंज को जांच के निर्देश दिए। सिपाही जांच करने पहुंचे तो चालक ने अपना नाम सनोज कुमार निवासी अचलगंज बताया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि टोपी पीडीनगर के पास रास्ते में पड़ी थी। वही उठाकर लगा ली। आरोपी ने गलती मान ली। इस पर पुलिस ने टोपी लेकर उसकी गाड़ी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सोनम सिंह ने बताया कि चालक अधिक पढ़ा लिखा नहीं था। उसे यह टोपी पड़ी मिली थी। इसलिए उसने लगा लेने की बात कही। उसे हिदायत दे दी गई है। गाड़ी में कुछ कागज कम थे। इस पर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed