फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   PHC doctor is absent treatment peon

पीएचसी में डाक्टर नदारद चपरासी कर रहा इलाज

Sat, 14 Mar 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव्र
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव्र Updated Sat, 14 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
PHC doctor is absent treatment peon
अजगैन (उन्नाव)। नवाबगंज ब्लाक के चमरौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को डाक्टर, फार्मेसिस्ट सभी नदारद थे। चपरासी लोगों का इलाज कर रहा था।
विज्ञापन


इस पर एक मरीज ने टोल फ्री नंबर पर लखनऊ शिकायत कर दी। वहां से सीएमओ से जवाब-तलब हुआ तो अफरातफरी मच गई। सीएमओ ने बताया कि जांच में केवल महिला चिकित्सक अनुपस्थित मिली हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सोनिक के सरायं कटियान गांव निवासी अमित किशोर पाठक शुक्रवार को इलाज कराने के लिए चमरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्हें न तो डाक्टर सिद्धार्थ कुमार मिले और न ही डा. कुंजलता ही मिलीं। फार्मेसिस्ट भी गायब मिला। केंद्र पर चपरासी रज्जन मरीजों का इलाज कर रहा था और दवा दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित किशोर के मुताबिक उन्होंने जब चिकित्सकों व फार्मेसिस्ट के बारे में पूछा तो वह अभद्रता पर उतर आया। उन्होंने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805145 पर दे दी। इसके कुछ ही देर बाद सीएमओ को सीधा लखनऊ से फोन पर इस बारे में जानकारी दी गई। सीएमओ ने जांच कराई तो केवल महिला चिकित्सक डा. कुंजलता ही अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।


वर्जन

‘‘अस्पताल में मरीजों के लिए पूरी चिकित्सा सेवाएं दी जाती हैं। यहां उपचार उपलब्ध न होने पर ही जिला अस्पताल के लिए रिफर किया जाता है। - डा. सिद्धार्थ कुमार, चिकित्साधीक्षक, चमरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed