{"_id":"58d6bcf64f1c1bfc2f1a2e1f","slug":"pets-filling-at-lucknow-kanpur-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भरने लगे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भरने लगे गड्ढे
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रायबरेली ओवरब्रिज के पास गड्ढों को भरते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद जहां सभी विभागों में तेजी आ गई है, वहीं नेशनल अॅथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने भी जर्जर सड़कों की मरम्मत के काम को गति देनी शुरू की है। इसी क्रम में लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायबरेली ओवरब्रिज के पास गड्ढों की मरम्मत का काम निर्माणदायी कंपनी पीएनसी ने शुरू करवा दिया है। वहीं इन दिनों इस मार्ग से मंत्रियों व अफसरों के निकलने के कारण भी निर्माण की चर्चा है।
प्रदेश की योगी सरकार ने जैसे ही सभी सरकारी दफ्तरों पर सख्ती शुरू की और इसका असर भी सभी जगहों पर दिखने लगा। अन्य विभाग भी हरकत में आने लगे। प्रदेश के मंत्रियों का लखनऊ से कानपुर व अन्य जिलों का लगातार दौरा होने के कारण लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर हालत को सुधारने के लिए एनएचएआई ने निर्माणदायी संस्था पीएनसी को इस मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए। निर्देश मिलते ही संस्था के अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को इस रोड पर गड्ढों को भरने का काम करवाना शुरू कर दिया।
इसी के चलते शनिवार को उन्नाव बाइपास स्थित रायबरेली ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन व मुख्य मार्ग पर पैचिंग का काम किया गया। निर्माणदायी संस्था पीएनसी के जेई रनवीर सिंह ने बताया कि उन्हें हाईवे की दोनों लेन पर गड्ढों की पैचिंग करने के निर्देश मिले हैं। जिस पर काम शुरू करवा दिया गया है।