फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Performing at the factory gate by placing the corpse

शव रखकर फैक्टरी गेट पर प्रदर्शन

Fri, 16 Apr 2021 09:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Performing at the factory gate by placing the corpse
फैक्टरी गेट के बाहर मौजूद परिजन । - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कपड़ा फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर का शव गांव के बाहर बाग में मिला। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर फैक्टरी गेट के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस के हस्तक्षेप पर 1.35 लाख में समझौता हो गया। इसके बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए।
विज्ञापन

हिंदूखेड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय राधेश्याम पाल मगरवारा स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में काज-बटन मशीन चलाता था। बेटे सचिन के अनुसार गुुरुवार रात ड्यूटी के बाद पिता घर नहीं पहुंचे। मोबाइल पर लगातार घंटी जाने और फोन न उठने पर अनहोनी की आशंका पर तलाश शुरू की गई। रात एक बजे गांव के बाहर यूकेलिप्टस की बाग में उसका शव मिला। नाक व मुंह से खून निकलता देख पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सीओे कृपाशंकर व सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ के अनुसार मृतक के शरीर पर कोई चोट नहीं दिखी है। उसका मोबाइल भी पास में पड़ा मिला। इसमें परिजनाें की 35 मिस कॉल मिलीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के शक पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर फैक्टरी गेट पर पहुंचे और मुआवजे को लेकर प्रदर्शन शुरू किया। मगरवारा चौकी प्रभारी ने प्रबंधन से बात की। प्रबंधन की ओर से 1.35 लाख की आर्थिक मदद दिए जाने पर परिजन शव लेकर चले गए। राधेश्याम की मौत से बेटा सचिन, मनीष, दो बेटियां और पत्नी नन्ही देवी का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed