{"_id":"6733b033d868629ecc07b7c4","slug":"peoples-demand-for-restoration-of-free-toll-pass-system-unnao-news-c-221-1-uno1001-122614-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लोगों की फ्री टोल पास व्यवस्था बहाल करने की मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लोगों की फ्री टोल पास व्यवस्था बहाल करने की मांगे
विज्ञापन
उन्नाव। नवाबगंज टोल प्लाजा से निकलने के लिए कस्बे वासियों को फ्री पास देने की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई है। कई वाहन स्वामी मंगलवार को टोल प्लाजा पहुंचे और मैनेजर को मांगपत्र दिया। उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया है।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज नगर पंचायत में टोल प्लाजा बना है। नगर पंचायत के सभी 10 वार्डों के वाहन स्वामियों का टोल फ्री करने के लिए साल 2016 में एक अधिवक्ता ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिस पर न्यायालय ने टोल वसूली पर स्टे दे दिया था।
आठ साल से कस्बे के वाहन स्वामी बिना टोल दिए निकल रहे थे। एनएचएआई ने उच्च न्यायालय के स्टे को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। सर्वोच्च न्यायालय ने 13 जून 2024 को एनएचएआई के पक्ष में फैसला देते हुए स्टे को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
चार अक्तूबर को एक साल के लिए आशीर्वाद कंपनी को टोल वसूली का ठेका दिया गया है। एजेंसी ने कस्बा वासियों के वाहनों का फ्री में आवागमन रोक दिया और 340 रुपये का मासिक पास बनवाने के लिए कहा। जिसका कस्बेवासी विरोध कर रहे हैं।
लोगों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज, पेट्रोल व गैस भराने के लिए भी जाना पड़ता है। इससे हर बार टोल टैक्स कैसे दे सकते हैं। लोगों ने टोल मैनेजर मयंक यादव और मयंक शर्मा को एनएचएआई के अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अजगैन कोतवाल अवनीश सिंह भी मौजूद रहे।