फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   People were angry over the terrorist attack in Pahalgam, effigies were burnt

Unnao News: पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर लोगों में उबाल, फूंके गए पुतले

Wed, 23 Apr 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
People were angry over the terrorist attack in Pahalgam, effigies were burnt
उन्नाव। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है। बुधवार को अलग-अलग संगठनों ने आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध जताया। वहीं, भाजपाइयों ने शोकसभा कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित भाजपा कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शोकसभा में दो मिनट का मौन रखा। साथ ही कायराना आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को नम आंखों से नमन कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगवती रावत, प्रवीण सिंह नूतन, महेश चंद्र दीक्षित, कृष्ण कुमार वर्मा, विजय द्विवेदी, सुनील साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन

सफीपुर नगर पंचायत कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर मृतकों के लिए मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई राजा बेटा ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अधिशासी अधिकारी विनीत श्रीवास्तव के अलावा सभासद रामखेलावन, वसीम अहमद, राजू विमल, संजय कुमार, ऐनुल हसन, तौहीद, बेचेलाल गुप्ता, छन्नू उर्फ श्याम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांगरमऊ बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीकांत द्विवेदी व महामंत्री गिरीश अग्निहोत्री के साथ अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शुभम यादव को सौंपा। इसमें आतंकवादी हमले का मुंह तोड़ जवाब देने और इस्राइल की तर्ज पर आतंकवादियों एवं उनको संरक्षण देने वालों को पाकिस्तान में घुसकर मारने की मांग की। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्ला, राजमणि हंस, आदित्य तिवारी, सुरभ श्रीवास्तव, दिनेश गोयल, मुजम्मिल अहमद, मनोज सेंगर, विपुल बाजपेयी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

विश्व हिंदू परिषद, भाजयुमो, हिंदू युवा वाहिनी ने फूंका इस्लामिक आतंकवाद का पुतला
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और भाजयुमो ने संयुक्त रूप से बड़े चौराहे पर इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका। विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यवाहक रघुवंश मणि त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पूरा हिंदू समाज कह रहा है कि निर्णायक कार्रवाई कीजिए। पूरा देश आपके साथ है। स्थानीय लोगों के घरों की सघन तलाशी होनी चाहिए। जो भी इसमें शामिल हों, उनको मृत्य दंड दिया जाए।
कहा कि आखिर कब तक बंगाल, कश्मीर, केरल, असम, मणिपुर में हिंदू ऐसे ही मारे जाएंगे। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष कुश सिंह ने कहा कि आखिर हिंदू समाज कब तक इन हमलों पर मौन रहकर बैठा रहेगा। हिंदुओं के सब्र की अब इंतहा हो चुकी है और किसी भी दिन यह ज्वालामुखी की तरफ फटेगा। इस दौरान सुरेश पांडेय, आलोक राजपूत, नमन पांडेय, नमन बाजपेयी, गोलू चंदेल, सतीश चौहान मौजूद रहे। उधर, नर सेवा-नारायण सेवा के संस्थापक व भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने निराला पार्क के सामने इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंककर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विमल द्विवेदी ने कहा कि पाकिस्तान परस्त विचारधारा के आतंकियों ने केवल धर्म पूछकर पर्यटकों को गोली मारी। इसका सीधा सा अर्थ हिंदू को ही मारना था। कहा कि यह हिंदुओं का प्रायोजित नरसंहार है। इसे भुलाया नहीं जाना चाहिए। इस दौरान अजय त्रिवेदी, राधे श्याम शुक्ल, राकेश राजपूत, अभी तिवारी, विल्लू सिंह, पवन निगम व कमल वर्मा मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर पन्नालाल पार्क से बड़ा चौराहा तक पैदल मार्च निकाला। यहां पर सदर विधायक पंकज गुप्ता की मौजूदगी में इस्लामिक आतंकवाद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई गई। सभी ने एकस्वर में सरकार से आरपार की कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अमित मिश्रा, निखिल गुप्ता, दिव्यांश सिंह, मिलन कुमार, जसमीत सिंह, राहुल पांडे, अमित वर्मा मौजूद रहे।

-----------


पहलगाम में मारे गए पर्यटकों दी श्रद्धांजलि
उन्नाव। नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें दो मिनट का मौन धारण कर पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने प्रधानमंत्री से आतंकियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि आतंकियों कठोर सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। इस दौरान ईओ संजय गौतम, अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा, जलकल अभियंता विवेक वर्मा, जेई रजपाल, राजस्व निरीक्षक दिलीप कुमार, दिवाकर शुक्ला, जय शंकर पांडेय, अनिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed