फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   People from Auras and Ganjamuradabad, who suffer from power crisis

बिजली संकट से जूझे औरास व गंजमुरादाबाद के लोग

Thu, 11 May 2017 12:23 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Thu, 11 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
People from Auras and Ganjamuradabad, who suffer from power crisis
हिसार, बिजली चोरी - फोटो : self

विज्ञापन
दो विकास खंडों के ग्रामीणों को बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। औरास में 20 दिन पहले फुंके ट्रांसफार्मर को आज तक नहीं बदला जा सका है। वहीं गंजमुरादाबाद में तेज हवाओं के कारण फाल्ट को तलाशने में बिजली विभाग को 24 घंटे का समय लग गया। लोग बिजली के साथ पानी के लिए भी तरस गए।

औरास विकासखंड के गांव उटरा डकौली को विद्युत उपकेंद्र हाजीपुर गोशा से आपूर्ति होती है। करीब 20 दिन पहले तकनीक खराबी से गांव में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया था। गांव के प्रधान राणा संग्राम सिंह व रामनरेश, बजरंगी, मुन्नीलाल, भागीरथ और राजेश कुमार आदि ने बताया कि गांव में दो दर्जन से अधिक कनेक्शन धारक हैं, जो नियमित बिल भी जमा कर रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी से परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन


घरों में लगे उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। आलम यह है कि लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। इस संबंध में एसडीओ अमित आनंद ने बताया कि जानकारी मिली है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंजमुरादाबाद नगर के आसपास एचटी विद्युत लाइन इतनी जर्जर है कि आंधी ही नहीं तेज हवा में ही विद्युत लाइन में फाल्ट आ जाता है। मंगलवार शाम तेज हवा में कई स्थानों पर विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया था। जिसे दुरुस्त करने में कर्मचारियों को 24 घंटे का समय लग गया। बिजली के अभाव में लोगों का बुरा हाल रहा। यही नहीं नागरिकों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed