{"_id":"591361c14f1c1baa7c8534bf","slug":"people-from-auras-and-ganjamuradabad-who-suffer-from-power-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट से जूझे औरास व गंजमुरादाबाद के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट से जूझे औरास व गंजमुरादाबाद के लोग
उन्नाव
Updated Thu, 11 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
हिसार, बिजली चोरी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो विकास खंडों के ग्रामीणों को बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। औरास में 20 दिन पहले फुंके ट्रांसफार्मर को आज तक नहीं बदला जा सका है। वहीं गंजमुरादाबाद में तेज हवाओं के कारण फाल्ट को तलाशने में बिजली विभाग को 24 घंटे का समय लग गया। लोग बिजली के साथ पानी के लिए भी तरस गए।
औरास विकासखंड के गांव उटरा डकौली को विद्युत उपकेंद्र हाजीपुर गोशा से आपूर्ति होती है। करीब 20 दिन पहले तकनीक खराबी से गांव में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया था। गांव के प्रधान राणा संग्राम सिंह व रामनरेश, बजरंगी, मुन्नीलाल, भागीरथ और राजेश कुमार आदि ने बताया कि गांव में दो दर्जन से अधिक कनेक्शन धारक हैं, जो नियमित बिल भी जमा कर रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी से परेशान होना पड़ता है।
घरों में लगे उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। आलम यह है कि लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। इस संबंध में एसडीओ अमित आनंद ने बताया कि जानकारी मिली है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद नगर के आसपास एचटी विद्युत लाइन इतनी जर्जर है कि आंधी ही नहीं तेज हवा में ही विद्युत लाइन में फाल्ट आ जाता है। मंगलवार शाम तेज हवा में कई स्थानों पर विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया था। जिसे दुरुस्त करने में कर्मचारियों को 24 घंटे का समय लग गया। बिजली के अभाव में लोगों का बुरा हाल रहा। यही नहीं नागरिकों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा।