फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   people caught wehicle thief

राहगीरों की सक्रियता से पकड़े गए दो अंतजर्नपदीय वाहन चोर

Sun, 28 Aug 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
people caught wehicle thief
अचलगंज। कानपुर जा रहे दो युवकों की बाइक बंथर चौराहे पर दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद दो युवक बाइक छोड़कर भागने लगे तो शक होने पर राहगीरों ने उन्हें पकड़ लिया। वहां से गुजर रहे बीघापुर सीओ को उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की तो दोनों के वाहन चोरी के होने की बात पता चली।
विज्ञापन

उनकी निशानदेही पर चोरी की आठ बाइकें व 300 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
शनिवार शाम बदरका-शुक्लागंज मार्ग पर बंथर चौराहे के निकट कानपुर की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक उम्मेदखेड़ा निवासी कैलाश की बाइक से टकरा गए। तीनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

घटना के बाद दो युवकों के भागने पर लोगों को संदेह हुआ तो बंथर प्रधान विजय लोधी के साथ मिलकर दोनों को पकड़ लिया। सीओ बीघापुर डीपी सिंह ने भीड़ देखकर गाड़ी रोक दी। लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। युवकों ने अपना नाम शुक्लागंज के बिंदानगर निवासी सूरज गुप्ता और ऋषिनगर निवासी ललित बाजपेई बताया। उनके पास से चरस मिली। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों ने अलग-अलग जिलों से बाइक चोरी कीं हैं। चरस की कीमत करीब 30 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed