फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   People caught three children while taking out ice cream from the cart.

Unnao News: ठेले से आइसक्रीम निकालते समय तीन बच्चों को लोगों ने पकड़ा

Tue, 12 Aug 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 12 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
People caught three children while taking out ice cream from the cart.
उन्नाव। आदर्शनगर मोहल्ले में खड़े ठेले से आइसक्रीम निकालने पर लोगों ने तीन बच्चों को चोर समझा और उन्हें घेर लिया। मामला बढ़ा तो पुलिस तक पहुंचा। अस्पताल चौकी के सिपाही पहुंचे और दोनों पक्षों की बात सुनी। तीनों बच्चे नाबालिग होने से उन्हें समझाया और दोबारा ऐसा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार को आदर्शनगर मोहल्ले में देर शाम आइसक्रीम का ठेला खड़ा था। तभी 10 से 12 साल उम्र के तीन बच्चे आए और ठेले पर किसी को न देख उससे आइसक्रीम निकालने लगे। इस हरकत पर लोगों की नजर पड़ गई तो उन्होंने बच्चों को पकड़ लिया। चोर समझकर कुछ लोगों ने पीट भी दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने बच्चों से बात की। बच्चों ने बताया कि वह हर मोहल्ले में घूमते हैं। चर्चा है कि यह घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। फिलहाल बच्चों का नाम, पता व अन्य विवरण दर्ज कर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

अस्पताल चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह ने बताया कि बच्चे थे, उनको लोगों ने चोर समझा था। पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed