फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pathology closed for not showing registration

Unnao News: पंजीकरण न दिखाने पर पैथोलॉजी बंद कराई

Fri, 15 Sep 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 15 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pathology closed for not showing registration
फोटो-17 आराध्या पैथालॉजी में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन

जनसुनवाई पोर्टल पर हुई शिकायत पर कराई गई जांच
संचालक को शुक्रवार को कागजात दिखाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। बिना पंजीकरण अवैध तरीके से संचालित पैथोलॉजी की जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई थी। स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने जांच की तो संचालक पंजीकरण संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सके। इसपर टीम ने पैथोलॉजी को बंद कराते हुए, शुक्रवार को कागजात दिखाने का निर्देश दिया।

मियांगज में संचालित आराध्या पैथोलॉजी सेंटर के बिना पंजीकरण के संचालित होने और मनमानी करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया था। गुरुवार को डाॅ. अखिलेश मिश्रा, डाॅ. विकास कुमार और स्वास्थ्य कर्मी अखिलेश कुमार पैथोलॉजी पहुंचे। उन्होंने संचालक से पंजीकरण से संबंधित कागज दिखाने को कहा तो वह कोई भी अभिलेख नही दिखा सका। टीम ने सेंटर को बंद करा कर शुक्रवार तक संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने की बात कही। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि दिए गए समय में अभिलेख न दिखाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed