{"_id":"ff0ede6ee5fcb2e2c99a21b6140d4cb4","slug":"path-sanchalan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय नव वर्ष पर स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय नव वर्ष पर स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। भारतीय नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से जिला प्रचारक रविशंकर के नेतृत्व में पथ संचलन किया। स्वयं सेवक रामलीला मैदान से पैदल मार्च करते शहर के मुख्य मार्गों से होकर आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचा।
विज्ञापन
यहां अवध प्रांत के व्यवस्था प्रमुख बाबूलाल ने कहा कि आज के ही दिन महाराज विक्रमादित्य ने शकों को पराजित कर विक्रमी संवत प्रारंभ किया। आज के ही दिन स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म भी हुआ था।
विज्ञापन
यहां मुख्य रूप से जिला सह कार्यवाह रणेंद्र सिंह, जिला संघ चालक शिव पूजन, नगर कार्यवाहक आशीष सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, आनंद अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन