{"_id":"687fe05bef80788bf205b764","slug":"path-cleared-for-new-township-of-housing-development-stuck-in-singrosi-unnao-news-c-221-1-sknp1054-134386-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सिंगरोसी में अटकी आवास विकास के नई टाउनशिप का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सिंगरोसी में अटकी आवास विकास के नई टाउनशिप का रास्ता साफ
Wed, 23 Jul 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। सिंगरोसी में छह साल से अटकी आवास विकास परिषद की टाउनशिप योजना को मंगलवार को लखनऊ में हुई बैठक में मंजूरी मिल गई है। यह लखनऊ की वृंदावन टाउनशिप की तर्ज पर विकसित की जाएगी। 581 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली इस आवासीय योजना पर करीब 700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।
शहर में नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला सिंगरोसी और गदनखेड़ा के बीच प्रस्तावित आवास विकास परिषद की टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को लखनऊ में हुई आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी दी गई। मालूम हो कि वर्ष 2019 में आवास विकास परिषद ने यहां टाउनशिप योजना विकसित करने पर काम शुरू किया था। कई साल तक योजना अटकी रही।
हाल के तीन वर्षों मेंं परिषद के एक्सईएन उमाकांत शुक्ला व अन्य राजस्व अधिकारियों ने लगातार प्रयास कर जमीन का चिह्नांकन किया। इसके बाद किसानों व अन्य भूमि स्वामियों के साथ बैठक और शिकायतों के निस्तारण के लिए कई शिविर आयोजित कर भूमि अधिग्रहण में आ रही दिक्कतों को दूर कराया।
विज्ञापन
मंगलवार को लखनऊ में हुई आवास विकास परिषद की बैठक में 181 एकड़ में टाउनशिप के लिए जमीन अधिग्रहण की स्वीकृति दे दी गई है। एक्सईएन ने बताया कि परिषद की ओर से किसानों को उनकी भूमि अधिग्रहण के बदले सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।
--
मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं
आवास विकास परिषद की यह टाउनशिप, लखनऊ की वृंदावन टाउनशिप की तर्ज पर विकसित की जाएगी। इसमें बिजली, पानी, सीवरेज, जल निकासी, पार्क, पार्किंग, अस्पताल, स्कूल सहित आदि सभी शहरी सुविधाएं टाउनशिप में ही मिलेंगी।