फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   passenger train ramed

हादसे का शिकार होते बची पैसेंजर ट्रेन

Fri, 28 Oct 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 28 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
passenger train ramed
passenger train - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में बांगरमऊ व गंजमुरादाबाद के बीच स्थित ग्राम नसिरापुर रेलवे क्रासिंग मानव रहित है। वहां तैनात कीमैन पास में ही हुए सड़क हादसे को देखने गया था। इसी बीच हरदोई-उन्नाव मार्ग से नसिरापुर संपर्क मार्ग के निर्माण में लगा रोलर कार्य समाप्त कर वापस जा रहा था। जिसके पीछे एक मिक्सर मशीन बंधी हुई थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक बालामऊ पैसेंजर आ गई और वह मिक्सर मशीन से टकरा गई। जिससे मिक्सर मशीन के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रेन हादसे का शिकार होते-होते बच गई। इस हादसे में कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन ट्रेन की टक्कर लगने से रोलर चालक रामकुमार गहरे सदमे में है। सूचना पाकर घटना स्थल पर पीडब्ल्यूआई हरिश्चद्र व आरपीएफ  सिपाहियों ने मामले की पड़ताल की। पीडब्ल्यूआई हरिश्चंद्र ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed