फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   palika worker on strike, water supply will be effected

शनिवार को प्रभावित हो सकती है जलापूर्ति, कर्मी करेंगे हड़ताल

Fri, 24 Jun 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
palika worker on strike, water supply will be effected
उन्नाव। नगर पालिका के जलकल विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने मानदेय न मिलने पर शनिवार को हड़ताल का एलान किया है। इससे शहर की जलापूर्ति प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन

सात माह से जलकल विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मियों को मानदेय नहीं मिला है। अर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मियों ने शुक्रवार को बैठक की और हड़ताल का फैसला लिया। जलकल विभाग में 125 कर्मी हैं, इन्हीं के सहारे पूरे शहर की जलापूर्ति चलती है। ऐसे में शनिवार सुबह पंप चालू न होने से पानी की किल्लत हो सकती है।
विज्ञापन

दुर्गेश कुमार यादव ने बताया कि सुबह नौ बजे जलकल विभाग में धरना शुरू होगा। जब तक मानदेय नहीं मिलेगा तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा। जेई जलकल विवेक वर्मा का कहना है कि मानदेय की फाइल अध्यक्ष के पास गई है। उनके हस्ताक्षर का इंतजार है। इसके बाद मानदेय दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed